पनवेल : पनवेल तालुका में महावितरण के मीटर रीडिंग कर्मचारियों द्वारा बिना आधिकारिक पहचान पत्र या यूनिफॉर्म के घरों और सोसायटियों में प्रवेश करने से नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा हो गया है। युवासेना विधानसभा अध्यक्ष श्री जयजी कुष्टे ने महावितरण कार्यालय में निवेदन देकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।निवेदन में कहा गया है कि वर्तमान समय में किसी भी सरकारी या ठेका कर्मचारी की स्पष्ट पहचान होना जरूरी है। फोटोयुक्त आधिकारिक आईडी कार्ड और यूनिफॉर्म न होने से नागरिकों में भ्रम और असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। इसका फायदा असामाजिक तत्व उठा सकते हैं।युवासेना ने मांग की है कि सभी मीटर रीडिंग कर्मचारियों को फोटोयुक्त पहचान पत्र, एकसमान यूनिफॉर्म और नागरिकों को पूर्व सूचना देने की प्रभावी व्यवस्था तुरंत लागू की जाए। समय पर निर्णय न होने पर युवासेना लोकतांत्रिक तरीके से तीव्र आंदोलन करेगी।इस मौके पर युवासेना के लोकसभा अध्यक्ष परागजी मोहिते, जिलाध्यक्ष रोशनजी पुजारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
