अनुकूल भारत गैस एजेंसी पर राशनिंग विभाग का कड़ी कार्रवाई
अनुकूल भारत गैस एजेंसी की 4.12000 रुपया का मॉल जप्त
बीपीसीएल कंपनी के अधिकारियों के साथ होटलों में पार्टी करते हुए एजेंसियों के मालिक कही? इस लिये तो नहीं आशीर्वाद प्राप्त है?
मुंबई/ कांदिवली –अनुकूल भारत गैस एजेंसी की कुल 4,12,000 रुपया की संपत्ति राशनिंग विभाग द्वारा जप्त किया गया है जबकि राशनिंग विभाग का कहना है कि भारत पेट्रोलियम कंपनी के अधिकारी संदीप पवार के आशीर्वाद से अनुकूल भारत गैस एजेंसी ने कांदिवली परिसर में बनाया था गैर कानूनी ट्रक गोदाम।
अनुकूल भारत गैस एजेंसी के मालिक कुणाल ओमप्रकाश अग्रवाल पर बीपीसीएल कंपनी के अधिकारी कब करेंगे कार्रवाई?
एकता केसरी न्यूजपेपर के कार्यकारी संपादक के द्वारा दिए गए शिकायत पर राशनिंग विभाग के नियंत्रक सुधाकर तेलंग, उप नियंत्रक प्रवर्तन गणेश बेलले, के आदेश पर जी परिमंडल उप नियंत्रक भास्कर तायडे और उनके अधिकारियों ने 07/08/2025 शाम 5:00 बजे ग्रीन मीडोज बिल्डिंग अकुर्ली रोड कांदिवली ईस्ट परिसर में गैर कानूनी रूप से अनुकूल भारत गैस एजेंसी द्वारा बनाए गए ट्रक गोदान पर छापेमारी करते हुए mh04ec3412, mh47aw4054, mh47aj6591, mh47bv2867, mh47by1467, mh47as8391, कुल वाहनों से 4,12,000 रकम की अवैध रूप से रखे गए गैस सिलेंडर और वाहनों को जप्त कर अनुकूल भारत गैस एजेंसी के विरोध समता नगर पुलिस स्टेशन में एसेंशियल कमोडिटीज कायदा 1955 कलम 3-7, के अनुसार 19/07/2025, को किए गए Fir मैं जोड़कर जप्त किया गया है संपत्ति को समता नगर पुलिस के हवाले सौंप दिया गया है।
अब यह देखना है कि समता नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों द्वारा अनुकूल भारत गैस एजेंसी के मालिक कुणाल ओम प्रकाश अग्रवाल पर एसेंशियल कमोडिटीज कायदा1955, द्वारा कार्यवाही करेगी ?या फिर शिवरी पुलिस स्टेशन अधिकारी द्वारा 07/07/2025 Fir नंबर 0291, को अनुकूल भारत गैस एजेंसी ने गैर कानूनी रूप से शिवरी परिसर में बने ट्रक गोदाम से 1180 गैस सिलेंडर जप्त करने के बाद भी अनुकूल भारत गैस एजेंसी के मालिक कुणाल ओमप्रकाश अग्रवाल के ऊपर कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया गया था वैसे ही समता नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा क्या ? या ठोस कार्रवाई करेंगे?
अनुकूल भारत गैस एजेंसी पर राशनिंग विभाग के अधिकारी द्वारा किए गए कार्रवाई के संबंध में बीपीसीएल कंपनी के अधिकारी आशीष रंजन से बात एकता केशरी न्यूज पेपर के संपादक चीटियां ने बात करने पर आशीष रंजन ने कहा अनुकूल भारत गैस एजेंसी पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने का अधिकार मुझे नहीं है केवल संदीप पवार को ही है। इसकी संबंध में संदीप पवार से संपर्क किया गया तो उन्होंने इस संबंध में बात करने से मन कर दिया है
सूत्रों से पता चला है कि संदीप पवार और अनुकूल भारत गैस के मालिक कुणाल ओमप्रकाश अग्रवाल के बीच गहरी दोस्ती है और उसी गहरी दोस्ती के कारण अनुकूल भारत गैस एजेंसी पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से बीपीसीएल के अधिकारी कतराते हैं। इसी का फायदा अनुकूल भारत गैस एजेंसी के मालिक कुणाल ओम प्रकाश अग्रवाल बीपीसीएल कंपनी की नियमों का पालन ना करते हुए गैर कानूनी प्रकार से रहवासियों परिसरों में अपने गैस एजेंसी का गैस सिलेंडरों की अवैध ट्रैकों का गोदाम बनाकर आम जनता की जीवन से खेल रहे हैं।
