धनजी स्ट्रीट –शेख मेमन स्ट्रीट –ख़ाऊगली –यूसुफ मेहर अली रोड –दादीशेठ अग्यारी लेन – अब्दुल रहमान स्ट्रीट –भास्कर गली भूलेश्वर रोड सब जगह पर अवैध फेरीवालों का कब्जा
इन अवैध फेरीवालों को बैठाने में कही एल.टी मार्ग पुलिस या मनपा सी वार्ड का तो हाथ नहीं?
खाउ गली –शेखमेनम स्ट्रीट –धनजी स्ट्रीट –अब्दुल रहमान स्ट्रीट के अवैध फेरीवालों ने बताया कि एल. टी मार्ग पुलिस –मनपा सी वार्ड को देते हैं महीने में लाखों रुपया हफ्ता/यह बात कही हकीकत तो नहीं?
अखबार वाले हमारा कुछ नहीं कर सकते –हमलोग
एल.टी मार्ग पुलिस तथा मनपा सी वार्ड को देते है मजबूत हफ्ता –डीसीपी जोन 2 के मोहित गर्ग भी कुछ नहीं कर सकते।
मुंबई एक तरफ अवैध फेरीवालों से रास्ते बंद है और मनपा सी वार्ड–तथा एल टी मार्ग पुलिस के सामने बड़ी चुनौती बनी है
लेकिन चुनौती तो है लेकिन देखा जाय तो यह फेरीवाले एल टी मार्ग पुलिस तथा मनपा सी वार्ड के अतिक्रमण विभाग के सुख सुविधा का जरिया भी है। इसलिये अवैध फेरीवाले अपना कब्जा जमाये बैठे है और एकबाई एक की at जगह 5मीटर बाई पांच मीटर में बैठे है जिसमें हर एक पुलिस वाले की कमाई हो रही है इसी का नमूना है धनजी स्ट्रीट –खाउ गली –शेखमेमन स्ट्रीट –दादी सेठ अग्यारी लेन – अब्दुल रहमान स्ट्रीट –भास्कर गली –भूलेश्वर रोड जहा पर चलने की जगह नहीं है इन सब फेरीवालों के खिलाफ त्रस्त होकर बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने आदेश दिया कि मुंबई के सारे अवैध फेरीवालों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त किया जाय –लेकिन कोर्ट के आदेश की आड़ में मनपा सी वार्ड के अतिक्रमण विभाग ने धनजी स्ट्रीट –खाउ गली –शेख मेमन स्ट्रीट –दादी सेठ अग्यारी लेन –भास्कर गली–अब्दुल रहमान स्ट्रीट –भूलेश्वर रोड इन सब जगह के अवैध फेरीवालों को कार्यवाही की धौंस दिखाकर अपना हफ्ता बढ़वा लिया हफ्ता बढ़ जाने के बाद कार्यवाही के नाम पर जीरो मनपा सी वार्ड का अतिक्रमण बिभाग कोई कार्यवाही करता ही नहीं है तथा एल.टी मार्ग पुलिस सिर्फ फेरीवालों को 1200 रूपये का दण्डमार कर छोड़ देती है. लेकिन यह विकल्प नहीं है बॉम्बे हाईकोर्ट का आदेश है कि अवैध फेरीवाला नहीं चाहिये अतिक्रमण मूक्त चाहिये यानी जगह क्लियर चाहिये एक भी फेरीवाला बैठने ना पाये –बॉम्बे हाईकोर्ट का यह आदेश नहीं है की एल. टी मार्ग पुलिस सिर्फ 1200 रुपया दंडमार कर छोड़ दे अपना कोटा पुर कर ले। इसलिये –धनजी स्ट्रीट –शेख मेमन स्ट्रीट –खाऊ गली –भास्कर गली – अब्दुल रहमान स्ट्रीट –भूलेश्वर इन सब जगह के अवैध फेरीवालों को तुरंत हटाकर अतिक्रमण मुक्त किया जाय तथा खाऊ गली 3री अग्यारी लेन के फेरीवालों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त किया जाय।
अब देखना यह है कि एलटी मार्ग पुलिस दंड मारकर छोड़ देती है यह फेरीवालों को हटाती है? इसलिये एल.टी मार्ग पुलिस अपनी छबि साफ रखने के लिये फेरीवालों को हटाती है या नहीं।
