2 दिन के बारिश में चेंबूर के जनता हुई परेशान,
एम पश्चिमी वार्ड के नाला सफाई 2025 से 2027 के निविदा रकम 13,96,93,400,00, रुपया का क्या हुआ?
भूमिका ट्रांसपोर्ट के साथ क्या बीएमसी के कुछ अधिकारी भी मिलकर लूट रहे जनता का टैक्स मनी?
मुंबई:भूमिका ट्रांसपोर्ट को 10 मई, 2025 को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा तीन साल के लिए काली सूची में डाल दिया गया था। चेंबूर और तिलक नगर सहित एम-पश्चिम वार्ड में नालों और पुलियों से निकाली गई खीचड़ में मलबा मिलाते हुए पकड़े जाने के बाद, कंपनी को तीन साल के लिए काली सूची में डाल दिया गया था। नाली सफाई अभियान के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से इस धोखाधड़ी का पता चला, और इस भ्रष्टाचार के लिए कंपनी पर तिलकनगर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज हुआ और कार्रवाई भी की है काली सूची में डाले जाने के बावजूद, एक अस्थायी स्थिति उत्पन्न हुई जहाँ बीएमसी को विकल्पों की कमी और समय की कमी के कारण शेष कीचड़ हटाने के काम के एक हिस्से के लिए काली सूची में डाले गए ठेकेदार को ही काम पर रखना पड़ा।
उसके बावजूद भी भूमिका ट्रांसपोर्ट द्वारा माइनर नालों की पूरी तरह सफाई नहीं करने के कारण पिछले दो दिन के बारिश में एम पश्चिम की सैलकॉलोनी पोस्टल कॉलोनी समेत अनेक जगह पर पानी भरने के कारण सामान्य जनजीवन को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा और गुस्सा देखा गया है चेंबूर के अनेक जगह पर पानी भरने के कारण दुकानों में रखे गए लाखों रुपए की समान की नुकसान हुआ है यह कहना है स्थानीय नागरिकों का।
